फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, आज और बढ़ेगी तपिश

विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में शहर के सिद्धार्थ तिराहे के बाइक पर गमछे के चहरे को ढक कर जाते युवक।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बरसात रुकी, लेकिन दो दिनों से न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इससे सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही सूर्य का रौद्र रूप देखने को मिला। हवा में थोड़ी नर्मी होने से लोगों को सुबह के समय सूर्य की तीखी धूप से थोड़ी राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। पूरे दिन ऐसा लगता रहा कि आसमान से आग बरस रही हो। वहीं पछुआ की नरमी कुछ राहत दे रही थी, लेकिन घरों में लोगों को उमस के कारण पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा।
न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से दिन की अपेक्षा रात में उमस और भी लोगों को परेशान कर रही है, जिससे लोगों को दिन और रात उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को तेज धूप खिलने से पूरे दिन सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा। जबकि पेड़ की छांव में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलती रही। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को तापमान और भी बढ़ेगा। इससे उमस भी बढ़ जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें