सिद्धार्थनगर। प्रदेशभर में आज वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। करोड़ों पौधे लगाए जाएंगे और हर जिले को लक्ष्य भी दिया गया है। अमर उजाला ने ‘मिशन छांव’ अभियान के तहत जिले की पांचों तहसीलों में ऐसे सार्वजनिक स्थानों की पहचान की गई है, जहां रोज बड़ी संख्या में लोग धूप में खड़े होने, इंतजार करने या आवाजाही करने को मजबूर होते हैं।
सिद्धार्थनगर जिले में भी 39 लाख पौधे लगाएं जाएंगे लेकिन इस अभियान की असली सफलता तभी होगी, जब पौधे उन स्थानों तक पहुंचेंगे जहां उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है। यदि पौधरोपण की प्राथमिकता ऐसे स्थानों को बनाया जाए तो आने वाले वर्षों में हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।