फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कहीं डायट से तो गायब नहीं हुई शिक्षकों की नियुक्ति पत्रावली

Sun, 12 Jul 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 1992 में हुए शिक्षकों की भर्ती से संबंधित मूल पत्रावली गायब हो गई हैं। इसकी तलाश में बीएसए की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बांसी को पत्र भेजा था, जहां से मिले जवाब में वहां पत्रावली नहीं होना बताया गया है।
विज्ञापन

शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित पत्रावली बीएसए कार्यालय या डायट में उपलब्ध हो सकती है। ऐसे में बीएसए कार्यालय में नहीं होने के बाद अब डायट में भी पत्रावली के नहीं होने का जवाब मिलने के बाद सवाल खड़ा हो गया है कि कहीं डायट से ही यह पत्रावली गायब तो नहीं हो गई है।
शिकायत की जांच के लिए बीएसए विभाग में वर्ष 1992 में हुई शिक्षक भर्ती से संबंधित मूल पत्रावली की तलाश शुरू हुई है जो अभी तक नहीं मिल सकी है। हालांकि 34 वर्ष पूर्व हुए इस भर्ती प्रक्रिया में जिले में कितने शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी, विभाग इसका आंकड़ा बताने में असमर्थ है। ऐसे में कितने शिक्षकों की नियुक्ति पत्रावली गायब हुई है यह भी निर्धारित कर पाना कठिन है। जबकि नियुक्त हुए कुछ शिक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें