सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गुजरौलिया खालसा गांव में बृहस्पतिवार को मेरी माटी, मेरा देश के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमेंं सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी व राज्य सभा सांसद बृजलाल ने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया। उन्होंने कहा कि मैं इस मिट्टी को नमन करता हूं। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर पूरे देश मे मेरी माटी मेरा देश का कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम वीर सपूतों के याद में श्रद्धा सुमन अर्पित किया जा रहा है। जो बहुत ही गौरवशाली है। कहा कि भाजपा सरकार में लोगों को लाभ मिल रहा है। कहा कि विकास के कार्य गुणवत्ता पूर्व बनने चाहिए। पूर्व डीजीपी व राज्य सभा सांसद बृजलाल व विशिष्ट अतिथि सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ बीके अग्रवाल, पीड़ी नागेंद्र मोहन त्रिपाठी तालाब परिसर पौधरोपण किया। इस दौरान एसडीएम प्रदीप कुमार यादव, बीडीओ कृतिका अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी आदि लोग रहे।