फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन के दौरान मूर्ति पर पथराव, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के हसीनाबाद में मूर्ति विर्सजन के दौरान पथराव के विरोध में लोगों ने जाम किया - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो- 79
विज्ञापन

विसर्जन के दौरान मूर्ति पर पथराव, एक गिरफ्तार
मौके पर पहुंची पुलिस, मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया
भवानीगंज थाना क्षेत्र के परसा जमाल गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। लक्ष्मी पूजन के उपरांत विसर्जन के दौरान भवानीगंज थाना क्षेत्र के परसा जमाल गांव में कुछ लोगों ने मूर्ति पर पथराव कर दिया। इससे नाराज विसर्जन कराने जा रहे लोगों ने हसीनाबाद चौराहे पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा दिया। सूचना पर भवानीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके बाद कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बुधवार शाम क्षेत्र की लक्ष्मी मूर्ति विसर्जन के लिए लोग ले जा रहे थे। इस बीच परसा जमाल गांव में जैसे ही मूर्ति पहुंची। वहीं, कुछ लोगों ने मूर्ति पर पथराव शुरू कर दिया। इससे लोग हसीनाबाद चौराहे पर मूर्ति ले जाकर जाम कर दिया व कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सूचना पर भवानीगंज एसओ हरिनारायण दीक्षित मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि जिसने भी यह कृत्य किया है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस पर कुछ लोगों ने गांव के मकबूल का नाम बताया, तो पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने लेकर चली आई। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट लोगों ने मूर्ति हसीनाबाद चौराहे से हटाते हुए विसर्जन के लिए ले गए। हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि युवक मकबूल को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें