फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिया के होल में फंसकर घायल हो रहे राहगीर

Thu, 16 Jan 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
घोसियारी क्षेत्र के धमौरा मुख्य मार्ग पर बने पलिया में होल होने के बाद फंसे बच्चे को निकलते राह
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के घोसियारी पड़री धमौरा चौरी मार्ग में बनी है पुलिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घोसियारी। खेसरहा के घोसियारी पड़री धमौरा चौरी मार्ग पर बनी पुलिया की ईंट 2 वर्षों से गिर रही है। इससे पुलिया की छत के दोनों तरफ का होल बढ़ता जा रहा है। इसका खामियाजा राहगीर व वाहन चालकों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बांसी तहसील के रिउना धमौरा पड़री मार्ग पर बनी पुलिया के मरम्मत से कई कार्यदायी संस्थाएं कतरा रही हैं। 19 अगस्त 2024 को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को 10 दिनों के भीतर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया था। मामले को संज्ञान में लेकर कार्यदायी संस्था लोनिवि, क्षेत्र पंचायत, आरइडी व सिंचाई विभाग अधिकारी भी जांच के लिए आए और अपने विभाग की पुलिया ना होने का हवाला देकर वापस चले गए। तब से यह समस्या जस की तस बनी हुई है। पुलिया से सटे तपानाथ सरस्वती इंटर कॉलेज धमौरा में छात्र प्रतिदिन पढ़ने आते हैं। छात्र एवं राहगीर अक्सर पुलिया पर बने होल में गिरकर घायल हो जाते हैं। कृष्णमणि, अजय कुमार, रिंकू अमरेंद्र, मंटू व अन्य ने जिलाधिकारी से जांच कराकर पुलिया को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें