फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे वृद्ध की मौत, चालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
-इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर चौराहे पर रात में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के कटया गांव निवासी एक बुजुर्ग की शाहपुर चौराहे पर बाइक की टक्कर से मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के कटया मुस्तहकम गांव निवासी चक्खन (60) पुत्र मगरे शाहपुर स्थित आंबेडकर पार्क में डाॅ. आंबेडकर जयंती पर मेला देखने जा रहे थे। लगभग 4:00 बजे राप्ती बंधे से आगे पहुंचने पर होलिया पुर निवासी आशीष कुमार की बाइक से लगी टक्कर से वह घायल होकर गिर गए। बाइक सवार भी सड़क जख्मी हो गया। दोनों को उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए बेवां पहुंचाया गया। जहां से बस्ती रेफर के दौरान चक्खन की रास्ते में मौत हो गई, जबकि बाइक सवार को कैली हाॅस्पिटल से सिर में गंभीर चोट लगने के कारण गोरखपुर मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में शाहपुर चौकी प्रभारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जानकारी मिली है कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिनको इलाज के लिए बस्ती ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें