जोगिया । जोगिया कोतवाली क्षेत्र करौंदा मसिना सड़क को पैदल पार करते समय टेंपो ने एक वृद्ध को टक्कर मार दिया था। जिसका माधव प्रसाद मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शनिवार की देर शाम सीताराम यादव (68) पुत्र नागेश्वर किसी काम मसिना चौराहे पर आए थे। उसके बाद वो वपस अपने घर जा रहे थे। करौन्दा मसिना नहर के पास चौराहे की तरफ से आ रहे टेंपू ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस वा ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मंगलवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जोगिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव कुमार ने बताया दुर्घटना कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल वृद्ध को इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया था। इलाज के दौरान घायल की मृत्यु हो गई है। तहरीर मिलने पर है। आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद