फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। होली के मद्देनजर बुधवार को एसडीएम और सीओ ने डुमरियागंज सर्किल क्षेत्र में पुलिसफोर्स के साथ पैदल रूट मार्च कर जनता को सुरक्षा का एहसास कराया और होली का पर्व सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। डुमरियागंज एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित व सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने डुमरियागंज तथा भवानीगंज पुलिस, पीएसी के साथ बढ़नीचाफा, बयारा और डुमरियागंज में होली के प्रस्तावित जुलूसों के रूट का निरीक्षण किया गया, तथा ड्रोन फ्लाइंग और एरिया डॉमिनेशन करके सुरक्षा संबंधी निगरानी भी की गई। इस दौरान डुमरियागंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर त्रिपाठी, भवानीगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार, इंस्पेक्टर आरके मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें