फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहीं रुकतीं पैसेंजर ट्रेन, 10 किमी का चक्कर लगा रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले से होकर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के छोटे हॉल्ट पर नहीं रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे उन्हें बड़े स्टेशन पर जाने के लिए आठ से 10 किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार एक वर्ष पहले तक दो जोड़ी ट्रेन सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकती रही है।
जिले में यात्रियों की सुविधा के लिए नौ छोटे-बड़े स्टेशन हैं। यहां यात्री यात्रा भी करते हैं। इसमें से तीन स्टेशन हॉल्ट के रूप में हैं। वहां केवल लोकल ट्रेन ही रुकती थी, लेकिन एक वर्ष से इन स्टेशन पर लोकल ट्रेन नहीं रुक रही है। इससे इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़े स्टेशनों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों के अनुसार बहराइच स्पेशल व गोरखपुर बढ़नी पैसेंजर ट्रेन पहले सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रुकती थी, लेकिन एक वर्ष से यह ट्रेन अहिरौली, महथा बाजार व महादेव बुजुर्ग में नहीं रुकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें