संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। रतनसेन डिग्री काॅलेज में चल रहे रोवर्स रेंजर्स प्रवेश एवं निपुण जांच शिविर में शुक्रवार को महाविद्यालय में हाइकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार हाइकिंग स्थल का निर्धारण किया गया।
रोवर्स लीडर डाॅ. हंसराज कुशवाहा के नेतृत्व में रोवर्स-रेंजर्स की टीमें पूर्व में बनाए गए खोज चिह्नों एवं संकेतों का अनुसरण करते हुए हाइक स्थल पर जंगल में पहुंची। हाइकिंग स्थल पर रोवर्स रेंजर्स की टीमों के बीच विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वहां पहुंचकर विभिन्न प्रकार के परंपरागत खेलों का आयोजन किया गया। लोकगीत, संगीत का भी आयोजन हुआ। गायन में धीरज, नीरज, कन्हैया, विचित्र सेन, मुकेश, जाहिदा, संजना, ज्योति, चांदनी ने बेहतर प्रदर्शन किया।
अन्त्याक्षरी में भी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसमें सौरभ, विवेक, अवधेश, अन्नू, नाजमीन का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। रेंजर्स लीडर डाॅ. किरन देवी के नेतृत्व में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। प्रशिक्षक अमित कुमार शुक्ल एवं विजय कुमार गौड़ के मार्गदर्शन में हाइकिंग स्थल पर टेंट निर्माण एवं पाक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के आचार्य डाॅ. ब्रह्म सिंह, डॉ.अरविंद कुमार मौर्य, डॉ. देवेंद्र प्रसाद, डाॅ. देवराज सिंह, डॉ. दयाशंकर पटेल आदि मौजूद रहे।