संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सेना ने पाकिस्तान के आतंकी नौ ठिकानों को टारगेट कर दहशतगर्दों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत मिट्टी में मिलाया है। उसके बाद भी पाकिस्तान बाज नही आ रहा है और लगातार सीजफायर व नागरिकों को टारगेट कर हमले कर रहा है, जिसके जवाब में भारतीय सेना उनके मनसूबे को नाकामयाब कर दे रहे हैं।
दोनों देशों के बीच गोलाबारी व तनाव को लेकर युवा और व्यापारियों ने अपनी-अपनी प्रकिया दिया। कहा हमें अपने देश की सेना पर गर्व है, और सरकार का निर्णय सराहनीय है। युवा बोले जरूरत पड़ी तो हम भी देश के लिए लड़ाई में जाने के लिए तैयार है। व्यापारियों ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के युद्ध हुआ तो हर स्तर पर सेना का साथ देने के लिए तैयार है, पहले देश उसके बाद व्यापार है। देश की सेना व भारत सरकार पर गर्व है।
-
भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे संघर्ष में सरकार के साथ है, जरूरत पड़ने पर सरकार को सहायता राशि भी दिया जाएगा। सरकार को इस मसले को जड़ से खत्म करना पड़ेगा, ताकि और कोई नागरिक आतंकवाद का शिकार न बने।
-रविकांत अग्रहरि उर्फ रिकी अग्रहरि, व्यापारी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से लगातार गोला बारी किया जा रहा है, जिसका हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है, जरूरत पड़ी तो इस लड़ाई में सहायता राशि दिया जाएगा, क्योंकि पहले देश आता है, उसके बाद व्यापार आता है।
-अमित परसरामका, व्यापारी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से लगातार गोला बारी हो रही है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। युद्ध का आगाज हुआ तो सरकार अगर मौका देगी तो हम भी देश की सेवा करने के लिए तैयार है।
-विनय चौरसिया, युवा
हमारी सेना ने पहलगाम का बदला ले लिया है, लेकिन पाकिस्तान भुखमरी के कगार पर होने के बाद भी हरकत से बाज नही आ रहा है, सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है, इन आतंकियों मिटाने के लिए तैयार है।
-सौरभ तिवारी, युवा