संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक युवक पाकिस्तान को अपना देश बता रहा था। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ग्राम बेवां मुस्तफा गांव निवासी इंजमाम-उल-हक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बृहस्पतिवार से वायरल हो रहा था। इसमें वह स्वयं को पाकिस्तान का बता रहा था। डुमरियागंज पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर शुक्रवार को उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय भेज दिया।
इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कराई गई।जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर एसआई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया है।