फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: होली के तीसरे दिन जाम से जूझता रहा पडरौना शहर...लोग हुए परेशान

विज्ञापन
जाम में फंसी गाड़ियां।
विज्ञापन
पडरौना। होली पर्व के बाद शुक्रवार को शहर की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई थी। त्योहर बीतने के बाद जब लोग सड़कों पर आने-जाने के लिए निकले व आवाजाही बढ़ी तो शहर में जगह-जगह जाम लग गया। शहर के लगभग सभी प्रमुख सड़कों पर सुबह से ही दिनभर जाम की स्थिति बनी रही, इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

होली के बाद जब शुक्रवार का लोग अपने काम से घर से बाहर शहर की तरफ बढ़े तो यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। शहर के हर प्रमुख सड़कों और चौराहों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सर्वाधिक परेशानी कसया, देवरिया की तरफ से आने वाले लोगों को हुई, जब प्रशासन ने परिवहन निगम की बसों को छावनी से पहले स्थित निगम के डिपो में ही बसों को रोक लिया और वहां से लोगों को उतरकर शहर में पैदल या निजी वाहनों से गंतव्य को पहुंचे। लेकिन इसके बावजूद छावनी से ही वाहनों का लंबा जाम करीब एक किमी दूरी में लगा रहा। हालत यह था कि लोगों को सड़क के किनारे पैदल चलने में भी असुविधा हुई।मुश्किल से लोग वाहनों के बीच व सटकर पैदल सुभाष चौक व शहर के मोहल्लों तक पहुंचे।
शहर के सुभाष चौक पर भी जाम की स्थिति बनी रही, इसकी वजह चौराहे पर बेतरतीब तरीके से ई-रिक्शा व ऑटो चालकों की तरफ से सवारियों को भरना रहा। काफी मशक्कत से लोग वाहनों के पास से गुजरते रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के कोतवाली रोड, रामकोला रोड, धर्मशाला रोड, तिलक चौक, दरबार रोड पर भी वाहनों का जाम लगा रहा। लोगों को यहां से गुजरने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि होली के बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु ढंग से जारी रखने के लिए यातायात पुलिस प्रत्येक चौराहों व मार्गों पर होमगार्ड व ट्रैफिक पुलिस की तैनात की थी, लेकिन से होली के बाद शहर में वाहनों व लोगों को आवागमन बढ़ा तो यातायात व्यवस्था बेपटरी हुई दिखाई दी।

होली के त्योहार के बाद वाहनों का जाम शहर में न लगे इसके लिए प्रत्येक तिराहे-चौराहे व प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ ही गार्ड और पीआरडी के जवानों को तैनात किया गया है। लेकिन लोग अपने निजी वाहनों से बाजार व शहर में अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। वाहनों की तेज हुई आवाजाही से जाम की स्थिति हुई, लेकिन किसी को इससे असुविधा न हो ख्याल रखा गया।
विज्ञापन

- सत्यप्रकाश सिंह, यातायात निरीक्षक, कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें