10 बोरी धान का बीज बरामद, दो गिरफ्तार
एसएसबी सीमा चौकी नरकुल के जवानों ने पकड़ा
पकड़े गए धान के साथ आरोपियों को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द किया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी नरकुल के जवानों ने बुधवार को चेकिंग के दौरान सीमा पार करने की कोशिश करते हुए दो लोगों को पकड़ा। उनके कब्जे से 10 बोरी धान का बीज बरामद किया। बरामद धान सहित दोनों को आरोपियों को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया है।
एसएसबी सीमा चौकी नरकुल के सहायक उपनिरीक्षक हरेकृष्ण राय के साथ जवान बुधवार की सुबह सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस बीच दो लोग आते हुए दिखाई दिए। जवानों ने दोनों को पकड़ लिया। उसके कब्जे से 10 बोरी धान का बीज बरामद किया गया, जिसे वे नेपाल ले जा रहे थे। पूछताछ में पकड़े गए लोगों की पहचान विजय कुमार, अजहरुद्दीन निवासी नरकुल थाना मोहाना के रूप में की गई। बरामद धान सहित दोनों को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में आरक्षी सरवन चौधरी, सुरेश कुमार शामिल रहे।