फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रसुवा में 7.5 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां। नेपाल के रसुवा में साढ़े सात किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया गया है। पुलिस ने चीन से लाए जा रहे सोने को सीमा शुल्क चौकी पर जब्त करके कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

रसुवा के मुख्य जिला अधिकारी अर्जुन पौडेल ने बताया कि सात बिस्कुटों और कुछ छोटे टुकड़ों में मौजूद सोने का वजन साढ़े सात किलोग्राम से थोड़ा अधिक है और बरामद सोने का परीक्षण चल रहा है। पौडेल ने बताया कि सेब ले जा रहे एक कंटेनर में ड्राइवर की सीट के पास सोने वाली जगह के पास बनी गुप्त कैबिनेट में पाया गया। पुलिस ने इस गुप्त सूचना के आधार पर सोना जब्त किया कि यह सोना केरुंग के सीमावर्ती बाजार से आ रहा है। इसके कनेक्शन के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें