फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खाद के लिए हाहाकार...समितियाें पर भोर से ही लंबी कतार

Sun, 24 Nov 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर के जूड़ीकुइयां गोदाम पर खाद के लिए लगी किसानों की भीड़।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गेहूं की बुवाई शुरू है, लेकिन डीएपी की किल्लत जारी है। पिछले 15 दिन से किसान भोर से समितियों पर पहुंच जा रहे हैं। किसी को एक बोरी मिल जा रहा है तो किसी का मायूस लौटना पड़ रहा है। शनिवार को समितियों की पड़ताल की गई तो कई पर खाद न होने के कारण ताला लगा हुआ मिला।
विज्ञापन

वहीं, किसानों से जब बात की गई तो पता चला कि प्राइवेट में 1700 रुपये बोरी तक मिल रहा है। जबकि समिति पर 1350 रुपये में मिल रहा है। अगर 10-20 रुपये बोरी ले ले रहे हैं तो उसमें भी दिक्कत नहीं है।
प्राइवेट पर मंहगा होने के कारण सहकारी समिति पर खाद के लिए प्रतिदिन दौड़ना पड़ रहा है। वहीं, विभागीय से जुड़े अधिकारी ने बताया कि खाद का संकट दूर हो जाएगा। क्योंकि 4600 एमटी का रैक आने वाला है, तीन दिन के अंदर समितियों पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

खाद वितरण की जानकारी लेने के लिए नगर के तहसील के पास सहकारी समिति पर पहुंचे, जहां किसान पहुंचे। यहां भीड़ तो नहीं थी किसानों को दो से तीन बार एसओपी वितरण किया जा रहा था। समिति के सचिव दिलीप कुमार ने बताया कि 300 बोरी आई थी जिसे वितरण किया जा रहा है।
यहां पर आपाधापी नहीं हुई। खेसरहा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के न्याय पंचायत कलनाखोर में डीएपी खाद लेने के लिए उमड़ी किसानों की भीड़ को देख कर सचिव गायब हो गया। आठ घंटे इंतजार के बाद किसान घर चले गए।
शनिवार को रमवापुर जगतराम के जूड़ीकुइयां साधन सहकारी समिति पर खाद आने की सूचना पर गया तो ताला लगा था खाद नहीं मिल पाया। इधर खेत की नमी भी सूख रही है, एक दो दिनों में खाद नही मिलती है तो प्राइवेट दुकान से अधिक दाम देकर एनपीके के साथ गेहूं की बुवाई करना पड़ेगा। महदेवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार लोटन ब्लाक के अंतर्गत बहुउद्देशीय सहकारी समिति खखरा खुर्द पर ताला लटक रहा था।
सचिव उमेश चंद द्वारा बताया गया कि समिति से अब तक 600 बोरी डीएपी 1846 एवं पांच सौ बोरी एनपीएस 20,013 किसानों में वितरित की गई है सचिव ने बताया कि आज बस्ती रैक से लोडिंग हो रही है कल समिति पर डीएपी आ जाएगी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें