फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बोरे में मिले शव की हुई शिनाख्त पुलिस को तहरीर का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर/भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अमौना पांडेय गांव के पास सड़क के किनारे झाड़ियों के बीच गड्ढे में 16 नवंबर की देर शाम बोरे में मिली युवती के लाश की पहचान हो गई है। शनिवार को अज्ञात शव का पहचान त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर लाला गांव निवासी सुमन चौरसिया के रूप में पिता बुधिराम चौरसिया ने किया गया। मृतका के पिता की ओर से इस मामले में डुमरियागंज पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है, पुलिस अभी भी जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर लाल निवासी मृतका के पिता बुधिराम चौरसिया के अनुसार सुमन चौरसिया 11 नवंबर को ही गायब हुई थी। 10 नवंबर को परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। प्रतिदिन की तरह सुबह चार बजे जगे तो लड़की घर पर नहीं थी।
काफी देर इंतजार के बाद आस-पास पता करने पर कोई जानकारी नहीं मिली तो अपने रिश्तेदारों के यहां पता किया। मगर इस दौरान कहीं लड़की के गुमशुदगी की तहरीर नहीं दिया। बकौल बुधिराम सुमन चौरसिया कक्षा तीन तक ही पढ़ी थी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अमौना पांडेय में लाश मिलने की जानकारी एक रिश्तेदार से मिली तो थाने पर आकर लड़की का हुलिया और फोटो देखकर पहचान किया। यह हमारी लड़की सुमन चौरसिया है। आखिर सुमन 11 नवंबर को गायब हुई, 16 नवंबर को उसकी लाश अमौना पांडेय में अज्ञात के रूप में मिली। बीच में सुमन पांच दिनों तक कहां और किसके साथ रही, उसकी हत्या किसने और क्यों किया यह सबसे बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी डुमरियागंज श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि अज्ञात शव का शिनाख्त त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर लाला गांव निवासी सुमन चौरसिया पुत्री बुधिराम चौरसिया के रूप में पिता ने किया हैं। अभी कोई तहरीर नहीं दिया है,लड़की के मोबाइल नंबर के आधार पर आगे की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें