जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर बस का संचालन के लिए किया जाएगा सर्वे
सिद्धार्थनगर। ग्रामीण क्षेत्र से बसों को जोड़ने के लिए परिवहन निगम जल्द ही रूटों का सर्वे करवाएगा। इससे जिले के लोकल मार्ग पर भी बसों का संचालन होगा, जिससे यात्रियों को प्राइवेट वाहनों से सफर नहीं करना पड़ेगा।
जिले में छोटी बसों के आने के बाद यात्रियों को सुविधा देने के लिए परिवहन निगम ने कवायद शुरू कर दी है। इससे अब जिले के छोटे मार्ग पर भी परिवहन की सुविधा मिलेगी। इससे जिले सहित आसपास के जनपद की राह आसान होगी। प्रमुख क्षेत्र को जोड़ने के लिए रोडवेज सर्वे की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। इसमें 20 किमी से अधिक दूरी वाले रूट पर सर्वे के अनुसार सवारी मिलने पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
परिवहन निगम के एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि बसों के संचालन के लिए सर्वे करवाया जाएगा। उसके बाद बस संचालन का रूट निर्धारण किया जाएगा।