फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नौगढ़ पीएचसी के ध्वस्तीकरण का आदेश

Tue, 05 Nov 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शासन ने नौगढ़ पीएचसी के जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी कर दिया है। ध्वस्तीकरण के बाद नया अस्पताल बनाया जाएगा। उसके बाद शहर के लोगों को मेडिकल कॉलेज के अलावा एक और अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहां नए अस्पताल को बनाए जाने से मेडिकल कॉलेज में सामान्य मरीजों की संख्या भी कम होगी।
विज्ञापन



नौगढ़ पीएचसी के अधिकांश भवन पुराने होने के कारण जर्जर हो गए हैं। मुख्य भवन को निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका है। यहां के रोगियों को मेडिकल कालेज के चिकित्सालय में भर्ती करने की व्यवस्था की गई है।ध्वस्तीकरण के बाद नया अस्पताल बनाया जाएगा, जिसका डीपीआर स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कराया है। शासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के रूप में नोडल विभाग के रूप में पीडब्लूडी को नामित किया गया है। डीएम डा. राजागणपति आर ने कहा कि नौगढ़ पीएचसी के जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण की अनुमति मिल गई है। खनन निधि के बजट से नौगढ़ पीएचसी के जर्जर अस्पताल को तोड़कर नया अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए 19 लाख रुपये से अधिक बजट आरक्षित किया गया है, जबकि मलबे की नीलामी से मिली राशि को भी अस्पताल निर्माण में जोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें