फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जनाक्रोश पदयात्रा में विपक्ष पर साधा निशाना

Wed, 29 Apr 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विपक्ष की ओर से विरोध करने पर मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता व महिलाओं ने जनाक्रोश पदयात्रा निकाली। पदयात्रा नगर भ्रमण करते हुए तिरंगा चौक पहुंच समापन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान चेयरमैन उमा अग्रवाल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में उनकी भागीदारी होने से देश के विकास को गति मिलेगी और नारी का सम्मान बढ़ेगा। शोहरतगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शक्ति शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐसे ऐतिहासिक कदम उठाएं जो देश में एक मिसाल बनकर उभरे हैं। नारी शक्ति वंदन का विरोध करने वाले विपक्षी हताश होकर ऊल जुलूल बातें करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण पर विपक्ष दोहरी बात अपनाते हैं और जब अधिकार देने की बात आती है तब मुंह फेर लेते हैं। विपक्षी के लोग आज नारी के सम्मान पर ओछी राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान संध्या, मीना, सुनीता माला, ज्योती अनिता, सुशीला, चांदनी निशा, रागिनी शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें