फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जनरल मेडिसिन की ओपीडी होगी अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नए भवन में संचालित जनरल मेडिसिन की ओपीडी को अब नए भवन में संचालित किया जाएगा। इसके संचालन से मरीजों को हो रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा, जबकि अलग-अलग जगह पर व्यवस्था होने से एक साथ दो ओपीडी का भी संचालन किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के नए भवन में एक साथ आर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी व जनरल मेडिसिन की ओपीडी संचालित की जाती है। जगह कम होने से व तीनों विभागों के ओपीडी में प्रतिदिन लगभग एक हजार मरीजों के आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे कई बार मरीजों को पहले दिखाने के चक्कर में आपसी कहासुनी भी हो गई थी। मरीजों को हो रही असुविधा को देखते हुए प्राचार्य ने जनरल मेडिसिन की ओपीडी को अलग भवन में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर तैयारी भी की जा रही है। गर्मी का मौसम आने के बाद मरीजों की संख्या और भी बढ़ जाएगी। जबकि इसके साथ ही ओपीडी में प्रतिदिन एक से डेढ़ हजार मरीज भी आने लगेंगे, जिससे मरीजों काे असुविधा का सामना भी करना पड़ता। लेकिन मेडिसिन की ओपीडी अलग होने से अब मरीजों को असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें