फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 140 को ही मिला सिलिंडर, बाकी निराश लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। क्षेत्र में गैस सिलिंडर की किल्लत सेउपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। गैस की मांग और आपूर्ति के बीच अंतर के कारण हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। सैकड़ों उपभोक्ताओं की बुकिंग पेंडिंग है,जब कि एच पी गैस एजेंसी भागलपुर में रोज 150 से 200 सिलिंडर की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को 140 सिलिंडर का वितरण किया गया। बाकी उपभोक्ताओं को बिना सिलिंडर लौटना पड़ा। उपभोक्ता सुबह से लाइन में लग जा रहे हैं, लेकिन किसी का ओटीपी नहीं होने और किसी का ओटीपी के बावजूद पर्ची नहीं कटने का हवाला देकर एजेंसी संचालक लौटा दे रहे हैं। वहीं लार की दो इंडेन गैस की दो एजेंसी क्षेत्र में सिलिंडर की होम डिलीवरी कर घर पहुंचाती हैं। इंडेन गैस की होम डिलीवरी करने गाड़ी कब आती है और कब चली जाती इसकी जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं हो पाती। एचपी गैस एजेंसी भागलपुर के मैनेजर आशीष जायसवाल ने बताया कि नियम के अनुसार गैस सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें