सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी एक युवक पर गांव के ही कुछ युवकों ने रोककर पिटाई कर दी थी। जिसमे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित की शिकायती पत्र देकर पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, भीमपुर गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र मोहन 28 मार्च को परिवार के एक छात्र का रिजल्ट लेने महदहा चौराहे स्थित एक निजी स्कूल गए थे। रिजल्ट लेकर वापस लौटते समय परान छपरा रेलवे ढाले के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के कुछ युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल पकड़ ली, जिससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने अंकित पर डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान हमलावरों ने उन्हें दांत से भी काट लिया। इस घटना में अंकित की पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मंगलवार को गांव के शैलेश चौहान व प्रिंस चौहान के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी समेत एसीएसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।