फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन योग प्रतियोगिता में महेश को मिला 12वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

ऑनलाइन योग प्रतियोगिता में महेश को मिला 12वां स्थान
प्रदेश के 53 प्रतिभागियों में महेश का वीडियो क्लीप का भी हुआ चयन
बर्डपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा में शिक्षक हैं महेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। राज्य स्तरीय ऑनलाइन योग प्रतियोगिता की घोषित परिणाम में जिले के महेश कुुमार की ओर से बनाए वीडियो क्लीप को प्रदेश में 12वां स्थान मिला है। महेश की सफलता पर शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में ऑनलाइन वीडियो क्लीप के माध्यम से संपन्न योग प्रतियोगिता में 41 जनपदों से 53 प्रतिभागी शामिल रहे। योग प्रतियोगिता के परिणाम में जिले के महेश कुमार की वीडियो क्लीप को 12वां स्थान मिला। सिद्धार्थनगर को पुन: एक बार प्रदेश स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ। बताते चलें कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा में शिक्षक/जिला स्काउट मास्टर महेश कुमार निरंतर कई वर्षों से योग अभ्यास के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। योग शिक्षा का सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान बांसी में भी हजारों शिक्षकों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। कोविड-19 से बचाव के लिए लगाकर तीन माह तक योग से होने वाले लाभ, हानि एवं सावधानियों की जानकारी व्हाट्सप एप एवं फेसबुक के माध्यम से लाइव संदेश भी दिया। महेश कुमार ने बताया कि गौरवशाली पल को यादगार बनाने में माता ललिता प्रदीप, पत्नी संगीता और संयुक्त निदेशक एसएसए अजय कुमार सिंह का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें