71 बकरों के साथ तस्कर गिरफ्तार
फोटो-
नेपाल ले जाते समय एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने पकड़ा
ढेबरुआ क्षेत्र के सीमा चौकी लोहटी के पास से चेकिंग के दौरान पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी लोहटी के जवानों ने गुरुवार रात चेकिंग के दौरान सीमा पर स्थित बनचौरी गांव के पास पिलर संख्या 563/63 के पास से एक तस्कर को पकड़ा। उसके कब्जे से 71 बकरे बरामद किए गए। बताया गया कि वह बकरों को नेपाल में ले जाने की फिराक में था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
एसएसबी सहायक उपनिरीक्षक घनश्याम के मुताबिक गुरुवार रात सीमा पर गश्त में लगे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर भारी संख्या में बकरों को नेपाल ले जाने की फिराक में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम बनचौरी गांव के पास पहुंच गई और तस्करों को पकड़ लिया। इसके बाद उसके कब्जे से 71 बकरे बरामद किए गए। जिसकी कीमत पांच लाख 87 हजार रुपये आंकी गई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान राजू चौरसिया निवासी बढ़नी के रूप में की गई है। पकड़े गए बकरे सहित तस्करों को कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़ने वाली टीम में मुख्य आरक्षी रामनरेश महतो और आरक्षी मनोज कुमार शामिल थे।