फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रश्नपत्र का एक सेट रहेगा रिजर्व थाने के पास रहेगी लॉकर की चाबी

Mon, 16 Feb 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/तुलसियापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कई बड़े बदलाव किए गए हैं। एक तरफ जहां उत्तरपुस्तिका के हर पन्ने पर रोल नंबर देखना होगा तो वहीं इस बार इमरजेंसी के लिए प्रश्नपत्र का एक सेट रिजर्व रखा जाएगा।
उसके लॉकर की चाबी थानेदार के पास होगी।आपात स्थिति में ही रिजर्व प्रश्न पत्र वाले लॉकर को खोला जाएगा। इसके अलावा प्रश्न पत्र वाली हर अलमारी के खुलने और बंद होने का रिकॉर्ड लोक बुक में रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 फरवरी से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए शासन और प्रशासन दोनों अलर्ट है। परीक्षा नकल को रोकने के लिए कई प्रकार नियम लगाए जा रहे हैं। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो सीसी कैमरे से लैस किए गए हैं। आकड़ों के मुताबिक, जिले में हाईस्कूल के 37605 व इंटर के 27964 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। राजकीय पुस्तकालय में कंट्रोल रूम बनाकर कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों को जिले व राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम से ऑनलाइन जोड़ा गया है। परीक्षा में पेपर लीक होने की स्थिति में दिक्कत न हो और दोबारा पेपर ना कराना पड़े। इसके लिए बार इमरजेंसी के लिए प्रश्न पत्र का एक सेट रिजर्व रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें