भवानीगंज। बढ़नी चाफा नगर पंचायत के बरघाट स्थित हिंदू शक्ति स्थल में आयोजित सनातन उद्घोष कथा के आयोजन का शुभारंभ रविवार को दोपहर तीन बजे डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने किया। मध्यप्रदेश से आई कथा वाचक साध्वी सरस्वती का स्वागत मुख्य अतिथियों ने माल्यार्पण कर किया। उसके बाद सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान कराया। कार्यक्रम में एसपी अभिषेक महाजन व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मराज वर्मा, लवकुश ओझा, रघुनंदन पांडेय, केवश प्रसाद, रामनेवास यादव आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद