संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के जिला कपिलवस्तु मायादेवी गाऊ पालिका वार्ड नंबर आठ बरकुल के पास अलीगढ़वा पकड़ी मार्ग पर शनिवार दुर्घटना में एक भारतीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति नेपाली गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार को अलीगढ़वा के पिपरहवा निवासी असदुल्लाह (55) पुत्र मो. बसीर अपने साढू चाकर चौड़ा नेपाल निवासी मोहम्मद हकीम (40) पुत्र अजिजुल्लाह के साथ मोटरसाइकिल से चकरचौड़ा से पकड़ी की तरफ जा रहे थे। उधर पकड़ी की तरफ बैग सप्लाई करने वाला नेपाली मारुति कार आ रही थी। दोनों अभी बरकुल के पास पहुंचे ही थे कि आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों एवं नेपाल प्रहरी ने दोनों घायलों को इलाज के लिए भैरहवा हॉस्पिटल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने असदुल्लाह (55) को मृत घोषित कर दिया तथा मोहम्मद हकीम का पैर टूटना बताया।
इस संबंध में जिला कपिलवस्तु पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मोहनमणि अधिकारी ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में एक भारतीय व्यक्ति व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा नेपाली नागरिक घायल हुआ है। वाहनों को पुलिस कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।