फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

मोहाना थानाक्षेत्र के ग्राम हथियावा में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। मोहाना थानाक्षेत्र के ग्राम हथियावा में बाइक को ट्रैक्टर से टक्कर लगने से तीन युवक घायल हो गए। इसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सच्चू पुत्र अंबिका चौधरी का इलाज के दौरान मौत हो गई है। मोहाना थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को पंडितपुर गांव की तरफ से एक ट्रैक्टर दो ट्रॉली के साथ बर्डपुर की तरफ से आ रही थी और बर्डपुर की तरफ से एक बाइक चालक सहित तीन सवारी के साथ आ रही थी, वह अभी हाथीहवा के पास पहुंचे ही थे कि किसी कारण ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिसमें तीनों सवारी घायल हो गए। तीनों घायल की पहचान कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के मजिगवा गांव निवासी सच्चू, गोविंद और विक्की के रूप में हुई है। इस संबंध में शुद्दोधन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने हादसे में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें