फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला अज्ञात का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मिला अज्ञात युवक का शव
विज्ञापन

भवानीगंज थानाक्षेत्र के चकचई की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भवानीगंज। थानाक्षेत्र के चकचई गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त में जुटी है। शव के पास शराब की बोतल पड़ी थी। पीएचसी अस्पताल के उत्तर चकरोड से 200 मीटर दूरी पर खेत में शव मिला है। भवानीगंज थानाक्षेत्र के चकचई गांव निवासी चंद्रभान ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे अपने खेत में गए तो एक युवक का शव पड़ा था। उसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश की शिनाख्त के लिए लोगों से पूछताछ की हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चकचई गांव में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की खबर मिली थी, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें