फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में हादसा: तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, युवक की मौत, दो अन्य घायल

Tue, 26 Jul 2022 04:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

माधव शुक्ल, प्रेम शर्मा और बल्लू यादव कार से इटवा के लिए निकले थे। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में शोहरतगढ़ एक शख्स की मौत हो गई। माधव शुक्ल की तीन मई को ही शादी हुई थी। मौत की खबर सुनकर मां मीना और पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
गोल्हौरा क्षेत्र के बरगदवा के पास हुई घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बरगदवा में ईंट-भट्ठे के पास रविवार रात एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजवाया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम माधव शुक्ल, प्रेम शर्मा और बल्लू यादव कार से इटवा के लिए निकले थे। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुरहिया गांव निवासी माधव (20), खुरहुरिया निवासी प्रेम शर्मा (20) एवं चिल्हिया थाना क्षेत्र के बेलगड़ा निवासी बल्लू यादव (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने के बाद माधव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। गोल्हौरा एसएचओ छत्रपाल सिंह ने बताया कि हादसा कार के अनियंत्रित होने की वजह से हुआ।
विज्ञापन


मई में हुई थी माधव की शादी
माधव शुक्ल की तीन मई को ही शादी हुई थी। मौत की खबर सुनकर मां मीना और पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छा गया है। माधव ने शादी के पहले ही कार खरीदी थी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें