फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन

- बांसी कोतवाली क्षेत्र के बैदौली गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के डुमरियागंज मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के बैदौली गांव के पास मंगलवार की देर रात सड़क पर पड़ी गिट्टी से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पीछे बैठे व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बहरवा गांव निवासी फूलचंद्र मिश्र (45) पुत्र मुरली मिश्र मंगलवार शाम 6.30 बजे अपने बाइक पर पीछे अनिरुद्ध मिश्रा (40) को बैठाकर बांसी से घर जा रहा था। अभी वह बैदौली गांव के पास पहुंचा था कि मार्ग निर्माण के लिए गिराई गई गिट्टी के ढेर से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई वह बाइक समेत गिर पड़े। सिर के बल गिरने से उनका हेलमेट भी चकनाचूर हो गया सिर पर गंभीर चोट आ गई। पीछे बैठे व्यक्ति को मामूली चोट आई। दोनों को बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। फूलचंद्र की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल ले जाने बजाय उन्हें लखनऊ लेकर चले गए। अभी वह आधे रास्ते में पहुंचे थे कि उनकी मौत हो गई। पीछे बैठे व्यक्ति को प्राथिमक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें