फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चार लाख भारतीय मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा ककरहवा में भारतीय रुपये के पकड़ा गया युवक। स्रोत एसएसबी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा की टीम ने सोमवार को दिल्ली से काठमांडू जा रही बस की चेकिंग में एक युवक के पास से चार लाख रुपये भारतीय मुद्रा बरामद की। बरामद रुपये के संबंध में युवक को दस्तावेज नहीं दिखा सका। लिखापढ़ी के बाद उसके ककरहवा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी 43वीं वाहिनी से मिली जानकारी के अनुसार सीमा चौकी ककरहवा चेक पोस्ट पर तैनात एसएसबी के जवान भारतीय दूतावास की अनुमति से चलने वाली दिल्ली से काठमांडू जा रही बस में बैठे सभी पैसेंजर को कतारबद्ध करके सामान के साथ यात्रियों की गहन जांच व तलाशी ले रहे थे। तलाशी के दौरान एक युवक बैग में भारतीय नोट बरामद कुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम ठाकुर प्रसाद लाछिमाने निवासी गांव व थाना मैदी, जिला धादिंग राज्य बागमती प्रदेश नेपाल बताया। बरामद नकदी के बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह यह पैसा दिल्ली से अपने घर नेपाल लेकर जा रहा है। उस व्यक्ति के पास बरामद मुद्रा से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। जवानों द्वारा पैसों की गिनती करने पर 500 रुपये के 800 नोट चार लाख रुपये भारतीय मुद्रा जब्त कर ली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें