तुलसियापुर। एसएसबी कोटिया बीओपी व स्थानीय पुलिस चौकी के जवानों संयुक्त रूप चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 60 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति को शराब सहित शोहरतगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया। कोटिया पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर एसएसबी 43वीं वाहिनी के कोटिया बीओपी व कोटिया पुलिस चौकी के जवानों संयुक्त रूप चेकिंग की।
इस दौरान शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बढ़नी लाला निवासी राहुल चौरसिया को विभिन्न ब्रांड के 60 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति को शराब सहित शोहरतगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया। संवाद