ढेबरुआ। एसएसबी की 50वीं वाहिनी सीमा चौकी बढ़नी के जवानों ने बुधवार को ढेबरुआ से बढ़नी मार्ग पर सरयू नहर के पास ई-रिक्शा को चेकिंग दौरान पकड़ा। तलाशी में 400 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। जवानों ने आगे की कार्रवाई के लिए ई-रिक्शा चालक सहित बरामद शराब कस्टम कार्यालय बढ़नी के सुपुर्द कर दी।
सहायक कमांडेंट जाधव भूषण भरत राव बताया कि बुधवार को एसएसबी जवान बढ़नी के पास सरयू नहर के पास चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान नेपाल की ओर से एक ई-रिक्शा लेकर एक व्यक्ति ढेबरुआ की ओर बढ़ रहा था। जैसे ही उसने देखा कि जवान चेकिंग कर रहे हैं। उसने ई-रिक्शा मोड़कर बढ़नी की तरफ भागने लगा। जवान उसे देखकर पकड़ लिया।
ई-रिक्शा की तलाशी में बोरे में रखी 400 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। पूछताछ में ई-रिक्शा चालक ने अपना नाम रमजान अली निवासी माधवपुर औधही कला थाना ढेबरुआ बताया। कहा कि वह शराब लेकर शोहरतगढ़ जा रहा था। संवाद