नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध के बीच एक स्कूल के प्रबंधक द्वारा कानून के विरोध में भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला चिल्हिया कस्बे का है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधक को हिरासत ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक स्कूल समिति के प्रबंधक ने सोशल मीडिया पर एनआरसी, कैब के विरोध में अफवाह में पोस्ट डाली थी। सूचना मिलने पर चिल्हिया की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक स्कूल प्रबंधक ने सोशल मीडिया पर एनआरसी, कैब के विरोध में अफवाह फैलाने जैसी पोस्ट की थी।
मामला संज्ञान में आने के बाद प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। एसओ चिल्हिया सभाशंकर यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एनआरसी व कैब के विरोध पर अफवाह फैलाने की सूचना के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। इस प्रकार के पोस्ट करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।