फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीमा पर खाद-बीज के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर विशेष गश्त के दौरान खाद और धान बीज के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया।
विज्ञापन

उसके तीन साथी सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकले। बरामद सामान में पांच बोरी यूरिया, दो बोरी डीएपी और 106 किलोग्राम धान बीज शामिल है।
एसएसबी के अनुसार, सीमा स्तंभ संख्या 554 के पास महली गांव क्षेत्र में गश्त के दौरान तीन साइकिलों पर सामान लादकर सीमा की ओर जा रहे चार लोग दिखाई दिए। जवानों को देखकर वे सामान छोड़कर भागने लगे। एसएसबी ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया जबकि तीन अन्य नेपाल की ओर निकल गए। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम शकील अहमद निवासी सुथौली, नेपाल बताया। बरामद सामान और व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग खुनुवां को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें