फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ज्येष्ठ माह के मंगलवार पर गूंजे पवन पुत्र हनुमान के जयकारे

Tue, 02 Jun 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। ज्येष्ठ माह के पांचवें मंगलवार के अवसर पर क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर जय श्रीराम और बजरंगबली की जय के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने हनुमान को लाल सिंदूर, फूल, फल, मेवा और नारियल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद सामूहिक सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। परसिया बिजली सब स्टेशन के पास स्थित एक उद्योग परिसर में हनुमान की 25वीं प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशेष आयोजन हुआ। मनोज पोद्दार और मुकेश पोद्दार ने रंग-बिरंगे फूलों से श्रीराम का भव्य दरबार सजाया। हनुमान को लाल चोला चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा की गई।
विज्ञापन

सामूहिक सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, शिव बाबा मंदिर और डोई मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लोगों ने संकटों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की कामना के साथ बजरंगबली की आराधना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें