फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 398 पुरुष अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग

विज्ञापन
लोहिया कला भवन में शिक्षक भर्ती के तहत काउंसिलिंग दौरान कतार में खड़े लोग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

दूसरे दिन 398 पुरुष अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग
861 अभ्यर्थी होंगे शामिल, लोहिया कला भवन में बनाए गए 12 काउंटर
कतारबद्ध अभ्यर्थियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का किया पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जनपद की आवंटित 861 पद के सापेक्ष दूसरे दिन बृहस्पतिवार को लोहिया कला भवन में 430 पुरुष अभ्यर्थियों में से 398 ने काउंसिलिंग कराई।
लोहिया कला भवन में काउंसिलिंग के लिए 12 काउंटर बनाये गए हैं। दस पर एक-एक बीईओ और उनके सहयोग के लिए अन्य कर्मियों को काउंसिलिंग के लिए लगाया गया है। दो काउंटर पर बीईओ धीरेंद्र त्रिपाठी और रीता गुप्ता की देखरेख में मूल प्रमाण पत्रों को जमा करने के लिए निर्धारित किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक कतारबद्ध कर अभ्यर्थियों को हाल में भेजा गया। जहां अलग-अलग काउंटर पर लोगों ने अपनी काउंसिलिंग कराई। अभ्यर्थियों को असुविधा न हो इसके लिए बीएसए राजेंद्र सिंह लगातार नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद, सीपी गौड़, विजय आनंद, पंकज मौर्या, सीमा पांडेय, अभिमन्यु, एसपी सिंह, गोपाल मिश्रा, जिला समन्वयक सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, लिपिक आनंद श्रीवास्तव आदि ने अलग-अलग काउंटर पर काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कराई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, योगेंद्र पांडेय, रूपेश सिंह, हरिशंकर सिंह, सुधाकर मिश्रा, अरुण सिंह, सुभाष वरुण, अशोक, आशुतोष त्रिपाठी, सुधेन्दु धर द्विवेदी, प्रजेश दुबे, रामप्रताप शर्मा, चंद्र मणि पांडेय आदि मौजूद रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दिव्यांग और छूटे हुए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें