फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संकष्टी गणेश चतुर्थी पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रख की उपासना

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। गणेश चतुर्थी संकष्टी पर शुक्रवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रख कर भगवान गणेश को पीला फूल दुर्वा तिल का लड्डू चढ़ाया और सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

नगर पंचायत स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से व्रती महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने विघ्नहर्ता गणेश की पूजा-अर्चना के बाद राधाकृष्ण की वंदना कर तिल व रामदाना के लड्डुओं का भोग लगाया। पुजारी राजेंद्र पांडेय व टिल्लू शर्मा ने कहा कि गणेश चतुर्थी पर चंद्रमा को देखने पर अपयश लग जाता है।
इसलिए गणेश चतुर्थी पर चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए। गणेश चतुर्थी पर गणेश की उत्पत्ति हुई थी। पुजारी ने कहा कि तिल का सेवन करने से आयु लंबी होती है। ठंडक के समय तिल व गुड़ का सेवन करना फायदेमंद है। महिलाओं ने रात को तिल व गंजी की पूजा कर व्रत का पारण किया। संवाद￿
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें