फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कारगिल दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर किया नमन

विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी जिला कार्यालय पर कांग्रेसी नेताओं ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कारगिल विजय दिवस मनाया। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानाें को श्रद्धांजलि देकर नमन किया।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर हम सभी वीर सेनानियों का स्मरण करते हैं। आपके अदम्य, साहस वीरता और बलिदान की बदौलत ही कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा लहराकर देश का मान बढ़ाया। इन्हीं वीर सेनानियों के समर्पण से ही देश की अखंडता कायम है। आपके समर्पण को कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है। जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए कारगिल को दुश्मनों से आजाद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना की बहादुरी की जितनी चर्चा की जाए कम होगी। आज देश जिस मुकाम पर खड़ा है। उसमें सीमा की रखवाली करने सेना के जवानों का अहम योगदान है। इस अवसर पर रंजना मिश्रा, सुदामा प्रसाद, राजेश सिंह, ओम प्रकाश दुबे, अकरम अली सिद्दीकी, डॉ प्रमोद कुमार, शौकत अली, जुबेर अहमद, होरी लाल आदि मौजूद रहे।ौ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें