फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ओम प्रकाश अध्यक्ष, आशीष महामंत्री बने

Thu, 07 May 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। आदर्श बार एसोसिएशन डुमरियागंज की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसमें संघ के वर्तमान कार्यकाल की समाप्ति की घोषणा के साथ नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर बिना चुनाव के सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया।
विज्ञापन


सर्वसम्मति से एडवोकेट ओम प्रकाश श्रीवास्तव को अध्यक्ष और आशीष श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा शैलेंद्र रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार दुबे एवं शिव कुमार चौबे को उपाध्यक्ष, दुर्गेश श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष तथा हरेंद्र मौर्या को कनिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) के पद पर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) के रूप में राजीव अग्रहरि तथा संयुक्त मंत्री (पत्राचार) के पद पर, सुभाष विश्वकर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्यों में गणेश शंकर श्रीवास्तव, जलाल अहमद, नदीम अहमद, रविकांत पांडेय, रूपेंद्र मोदनवाल और प्रवीण श्रीवास्तव को शामिल किया गया। वहीं, कनिष्ठ कार्यकारिणी में मनोज मौर्या, अभय त्रिपाठी, नौशाद रिजवी, अमित वर्मा, रंजीत पासवान और हृदय राम को सदस्य बनाया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, देवेंद्र पाठक, कृष्णकांत श्रीवास्तव, रजनीश पांडेय, सरस श्रीवास्तव, अनिल कुमार यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें