फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई जाने वाली ट्रेन में वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई जाने वाली ट्रेन में वृद्ध की मौत
विज्ञापन

बढ़नी रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने उतारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। गोरखपुर से बांद्रा मुंबई जा रही ट्रेन पर से आरपीएफ सिपाहियों ने बढ़नी रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस व्यक्ति को अचेत अवस्था में ट्रेन से उतारा। इसके बाद पीएचसी बढ़नी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया है। उसके बाद सिपाहियों ने शव को ढेबरुआ पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने उसकी पहचान चिल्हिया थानाक्षेत्र गौराबाजार निवासी बेचन हुसैन के रूप में किया।
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन पर यात्रियों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखकर रेलवे सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। सुरक्षाकर्मियों में कंट्रोल विभाग सूचना देकर जानकारी दी। ट्रेन सुबह आठ बजे बढ़नी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। आरपीएफ के जवानों ने अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति को ट्रेन से उतार कर बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद आरपीएफ के जवानों ने पुलिस को सूचना देकर शव को उनके हवाले कर दिया। इस घटना के बाबत ढेबरुआ थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव की पहचान चिल्हिया थानाक्षेत्र गौराबाजार का निवासी बेचन हुसैन (60) के रूप में हुई। उसके परिजनों ने बताया सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने के लिए चढ़ा था। जिसकी रास्ते किसी कारण मौत हो गई है। आरपीएफ की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टंम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें