फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि समेत महाविद्यालयों में टीकाकरण कराने के लिए मंत्री को पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विवि एवं कॉलेजों में टीकाकरण केंद्र बनाने की मांग
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति की एक महत्वपूर्ण पहल
14 जुलाई से विवि समेत महाविद्यालयों में शुरू हो रही परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। सिद्धार्थ विवि के कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर आगामी 14 जुलाई से विवि समेत छह जनपदों के महाविद्यालयों में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा के दृष्टिगत कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाने का अनुरोध किया है। स्वास्थ्य मंत्री को भेजे गए पत्र में कुलपति ने लिखा है कि सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, श्रावस्ती और बलरामपुर जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए टीकाकरण का महाअभियान चलाकर कोविड-19 के महामारी से सुरक्षा प्रदान की जाए। कहा कि जिस तरह से कोविड महामारी से निपटने के लिए प्रभावी पहल करते हुए उसे नियंत्रित किया है, वह प्रशंसनीय है। ऐसी स्थिति में आगामी परीक्षा के दृष्टिगत कोविड महामारी से सुरक्षा के लिए टीकाकरण का यह अभियान भी महत्वपूर्ण होगा। कुलपति ने पत्र की प्रति सभी संबंधित सीएमओ को भी भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें