फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के चूही ग्रांट गांव के पास पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

ग्राम चूही ग्रांट निवासी अनवर अली (65) पुत्र हद्दीस शनिवार देर शाम घर से पैदल सड़क पर आ रहे थे। इसी बीच कठेला से बढ़या की तरफ आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत से परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल है। एसओ शेषनाथ यादव का कहना है कि मामले में कोई सूचना नहीं मिली है। पता करवाते हैं, अगर कोई शिकायत मिलेगी तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें