फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग जीना संग मरना: बुजुर्ग दंपती सुख-दुख में रहे साथ, तीन घंटे के अंतराल में आई दोनों की मौत

Sat, 06 Aug 2022 04:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

 तीन घंटे के भीतर राम लखन व दुलारी देवी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपत्ति के मौत के बाद घर पर पहुंची पुलिस की टीम। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गांव तीवर में बृहस्पतिवार की शाम बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीवर गांव निवासी रामलखन प्रजापति व उनकी पत्नी दुलारी की उम्र 70 साल से ज्यादा थी। दोनों के तीन बेटे और चार बेटियां हैं। बेटे रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जबकि बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ी बेटी सोहबाती माता-पिता की सेवा करती थी। दुलारी को डेढ़ साल पहले लकवा मार दिया था। तब से वह बिस्तर पर थीं।

नागपंचमी पर सोहबाती अपने ससुराल चली गई। इस बीच, बृहस्पतिवार को तीन घंटे के भीतर राम लखन व दुलारी देवी की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में एसओ घनश्याम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें