फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रातभर दौड़े अधिकारी, लेते रहे सुरक्षा जायजा

Thu, 26 Feb 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कस्बे में स्थित सीओ आवास के सामने नगर के थोक किराना व्यवसायी और भाजपा नेता विष्णु जायसवाल सोनू की दुकान में चोरी की वारदात होने के बाद कोतवाली पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। कोतवाली पुलिस के साथ साथ आला अफसर भी मंगलवार की रात कस्बे में गश्त करते रहे। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने रात बारह बजे तक कस्बे के मोहल्लों में भ्रमण कर पुलिस गश्त का जायजा लिया। अधिकारी के साथ पूरा पुलिस बल रात में गली मोहल्ले में मार्च करता हुआ नजर आया।
विज्ञापन

बता दें कि बांसी कस्बे निवासी सोनू जायसवाल की दुकान में चोरी होने के बाद मंगलवार को नगर के व्यापारियों ने नगर में प्रदर्शन कर और कोतवाली में धरना देकर आक्रोश व्यक्त किया था। साथ ही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस महकमे के आला अफसरों के समझाने और आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ था। इसके बाद से ही कोतवाली पुलिस काफी सक्रिय हो गई थी। कस्बे के सभी गली मोहल्लों में पुलिस तैनात रही और पूरी रात पूरी चौकसी के साथ गश्त जारी रही।
कोतवाल मृत्युंजय पाठक के अलावा थाने के सभी एसआई नगर में भ्रमण कर गश्त का जायजा लेते रहे। कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके लिए पुलिस टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें