फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फील्ड में उतरे अफसर, हेलमेट पर सख्ती, 20 बाइकों का कटा चालान

Wed, 29 Apr 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर वाहनों जांच करते एआरटीओ।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई तेज कर दी है। नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के तहत एआरटीओ ने मंगलवार को नगर के पेट्रोल पंपों पर जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट चलने वालों पर शिकंजा कसते हुए 20 बाइक चालकों का मौके पर चालान किया गया।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण के साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट पहने किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाए। इस कार्रवाई से लापरवाह चालकों में हड़कंप मच गया। वहीं, प्रशासन ने साफ किया कि यह सख्ती लोगों की सुरक्षा के लिए है।
सड़क हादसों को रोकने के लिए कई नियम और कानून बनाए जा रहे हैं। इसके बाद भी सड़क हादसों में कमी आने के बजाए बढ़ रहा है। मौजूदा समय में पेट्रोल और डीजल की किल्लत है। इसी बीच नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के तहत मंगलवार सुबह एआरटीओ संजय सिंह जांच के लिए निकल पड़े। एक-एक करके नगर के कई पंपों पर जांच की और बिना हेलमेट वालों को कतई पेट्रोल न देने के निर्देश दिए। इस दौरान कई वाहन चालक बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे, जिन्हें रोका गया और जागरूक करने के साथ ही 20 बाइकों का चालान किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर चोट लगने से सबसे अधिक जानें जाती हैं, जिन्हें हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल चालान तक सीमित नहीं है बल्कि लोगों में जागरूकता बढ़ाना भी इसका उद्देश्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एआरटीओ ने चेतावनी दी कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम नियमित रूप से जांच करेगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और बिना हेलमेट वाहन चलाने से बचें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें