फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंपों पर पहुंचे अफसर, ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ पर सख्ती

Fri, 22 May 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी और अग्निशमन व्यवस्था की जांच
विज्ञापन

- डिब्बे में पेट्रोल न देने, नियमानुसार वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश

सिद्धार्थनगर। जिले में पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा और वितरण व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना सिद्धार्थनगर क्षेत्र के भारत पेट्रोल पंप तथा इंडियन पेट्रोल पंप मधुकरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान पंप संचालकों को ईंधन वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया।
डीएम और एसपी ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की और सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया। अधिकारियों ने पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की स्थिति भी परखी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में डिब्बे में पेट्रोल न दिया जाए और ईंधन वितरण पूरी तरह निर्धारित नियमों के अनुरूप कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें